National Voter Service Portal (NVSP) in Hindi

भारत एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आधुनिक भारतीय राष्ट्र राज्य 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आया। तब से संविधान, चुनावी कानून और व्यवस्था में निहित सिद्धांतों के अनुसार नियमित अंतराल पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते रहे हैं।

भारत के संविधान ने भारत के चुनाव आयोग में प्रत्येक राज्य के संसद और विधानमंडल और भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के चुनावों के संचालन के लिए पूरी प्रक्रिया का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण निहित किया है।

भारत का चुनाव आयोग एक स्थायी संवैधानिक निकाय है। चुनाव आयोग की स्थापना संविधान के अनुसार 25 जनवरी 1950 को हुई थी। आयोग ने 2001 में अपनी स्वर्ण जयंती मनाई।

मूल रूप से आयोग में केवल एक मुख्य चुनाव आयुक्त था। इसमें वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त शामिल हैं। पहली बार दो अतिरिक्त आयुक्तों की नियुक्ति 16 अक्टूबर 1989 को की गई थी, लेकिन उनका कार्यकाल 1 जनवरी 1990 तक बहुत कम था। बाद में, 1 अक्टूबर 1993 को दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। बहु-सदस्यीय आयोग की अवधारणा तब से प्रचलन में है, जिसमें बहुमत से निर्णय लेने की शक्ति होती है।

आयोग का नई दिल्ली में एक अलग सचिवालय है, जिसमें लगभग 300 अधिकारी हैं, जो एक पदानुक्रमित ढांचे में हैं।

The Facility Provided by NVSP Portal

  • अगर आप अगर आप नए वोटर हैं तो अपना नया मतदाता परिचय पत्र आप इस पोर्टल की सहायता से बनवा सकते हैं।
  • अगर आप पुराने वोटर हैं और आप अपने मतदाता परिचय पत्र में सुधार करवाना चाहते हैं तो वह भी इस पोर्टल की सहायता से करवा सकते है।
  • NVSP पोर्टल की सहायता से अपना मतदाता निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • NVSP पोर्टल की सहायता से आप अपने निर्वाचन क्षेत्र को भी बदल सकते हैं।
  • मतदाता परिचय पत्र तैयार हुआ है या नहीं इसकी भी जानकारी आप इस पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं।
  • NVSP पोर्टल की सहायता से आप चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम मशीन, वोटिंग से संबंधित सामान्य जानकारी, आपके अपने अधिकार आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

How to search in Electoral Roll

निर्वाचन नामावली (Electoral Roll) में आपका नाम दर्ज है या नही जानने के लिए आपको NVSP पोर्टल में दिए गए लिंक Search in Electoral Roll पर क्लिक कर सकते है या आप सीधे electoralsearch.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यहां पर आप दो तरह से अपना नाम निर्वाचन नामावली में देख सकते हैं, 1. विवरण द्वारा खोज (Search by Details) और 2. पहचान क्रमांक द्वारा खोज (Search by EPIC No.)

Search by Details (विवरण द्वारा खोज)

  1. सबसे पहले ब्लॉक में आपको अपना नाम पिता का नाम अपनी उम्र अथवा जन्मतिथि एवं लिंग आदि की जानकारी दर्ज करना होगा।
  2. दूसरे ब्लॉक में आप जिस राज्य में निवास करते हैं उस राज्य का नाम जिले का नाम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को सिलेक्ट करना होगा।
  3. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. आपके द्वारा दर्ज सभी जानकारी सही होने पर आपको निर्वाचन नामावली में दर्ज आपकी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

Search by EPIC No. ( पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोज)

  1. सबसे पहले आपको अपना मतदाता पहचान पत्र क्रमांक दर्ज करना होगा उसके बाद आप जिस राज्य में निवास करते हैं उस राज्य को सेलेक्ट करना होगा।
  2. मतदाता पहचान पत्र क्रमांक और राज्य की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. आपके द्वारा दी गई जानकारी सही होने पर निर्वाचन नामावली में दर्ज आपकी जानकारी आपको पोर्टल पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।

How to Register and Login to NVSP Portal

NVSP पोर्टल पर मैं मतदाता परिचय पत्र बनवाने एवं पहले से बने हुए परिचय पत्र में संशोधन के लिए पोर्टल पर आपकी लॉगिन संबंधी जानकारी दर्ज होना जरूरी है पोर्टल पर अपनी लॉगिन संबंधी जानकारी दर्ज करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले आपको मैंन्यू में दिए हुए लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  2. यहां पर आपको Don’t have account, Register as a new user. पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा।
  3. यहां पर आपको आपका मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा एवं कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद Send OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. उसके बाद आपको अपने दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उस ओटीपी को आपको पोर्टल पर दर्ज करना होगा
  5. ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद नीचे दिए गए फील्ड जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन हो जाएगी। जहां पर आप दो तरह से जानकारी दर्ज कर रजिस्टर कर सकते हैं
  6. अगर आपके पास EPIC नंबर है, तब आपको I have EPIC Number पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपको EPIC नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड दर्ज कर रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तब आपको I don’t have EPIC number पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपको फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, ई-मेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. सभी जानकारी सही होने पर आपकी लॉगिन आईडी का निर्माण हो जाएगा।
Ravindra
Ravindra
Articles: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *